अमेठी : फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षक की नौकरी हथियाने वाले
शिक्षकों की सेवा समाप्ति की जल्द ही गाज गिरने वाली है। धोखाधड़ी कर नौकरी
हथियाने वाले 20 शिक्षकों से रिकवरी के साथ ही मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
प्रदेश भर में वर्ष 2016 के सितंबर माह में प्राथमिक विद्यालयों में
सहायक अध्यापक पद पर 16448 शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिले में भी
अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक पद पर काउंसिलिंग कराया था, जिसके बाद सहायक
अध्यापक पद पर नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद शैक्षिक
अभिलेखों क सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड एवं विश्वविद्यालय को सूची भेजी
गई। शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में भादर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भदाव
में तैनात शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह, सवनगी में तैनात शिव चरन गुप्ता,
पीपरपुर में तैनात संगीता यादव, बाजारशुकुल ब्लाक के किसनी में तैनात
अखिलेश कुमार यादव, बलापुर में तैनात रचना मिश्रा, ऊंचगांव प्रथम में तैनात
राज किशोर, तेंदुआ में तैनात नयन कुमार, विशंभर पट्टी में तैनात धर्मेद्र
कुमार गुप्ता, बरसंडा में तैनात देव प्रकाश, अमेठी ब्लाक के जयराम पुर में
तैनात गीतांजलि, जामों ब्लाक के कटारी प्रथम में तैनात मुकेश कुमार, पूरे
परमेश्वरी में तैनात सरोज कुमार, रानीपुर बाजगढ़ी में तैनात सत्य प्रकाश
मिश्र, सिंहपुर ब्लाक के सरदारगंज में तैनात सुनील कुमार यादव, पूरे मिसरन
में तैनात तरुण प्रताप सिंह, तोतानगर में तैनात जोगेंद्र कुमार, सिंहपुर
में तैनात अभिषेक पटेल, जगदीशपुर के दक्खिन गांव में तैनात ओम नरायण अवस्थी
के शैक्षिक प्रमाण फर्जी पाए गए हैं। सत्यापन में शैक्षिक प्रमाण पत्र
फर्जी पाए जाने पर बीएसए राजकुमार पंडित बताया कि सभी शिक्षकों को नोटिस
भेज अपना पक्ष रखने को कहा है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें