sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
विद्यालय में शिक्षिका व शिक्षमित्र ने एकदूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया, दोनों पक्षों में समझौता हुआ
चांदपुर। नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका व महिला शिक्षामित्र ने
एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो
गया है।
नगर में एक स्कूल परिसर में चार प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह एक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका व एक विद्यालय की
महिला शिक्षा मित्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विद्यालय की मुख्य
अध्यापिका का कहना है कि बुधवार को हुई बैठक में उसने महिला शिक्षामित्र
की अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर बृहस्पतिवार को सुबह जब वह विद्यालय
पहुंची तो शिक्षामित्र ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी तथा मारपीट पर
उतारू हो गई। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी को की। खंड शिक्षा अधिकारी
विश्वास कुमार ने बताया कि शिक्षिका व शिक्षामित्र में विवाद की बात उनके
सामने आई है। दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे। सर्व शिक्षा
अभियान के अंतर्गत रैली की तैयारी में व्यस्त होने कारण बाद में देखने को
कहा था लेकिन उनके बाद उनके पास कोई नहीं आया। उधर, मुख्य अध्यापिका ने
बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया है।
sponsored links:
sponsored links:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें