इलाहाबाद : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन गुरुवार को केपी
कम्युनिटी हाल में आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न हिस्सों के
शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने
ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया। 1शिक्षकों को संबोधित करते हुए
मुख्य अतिथि ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन पाना सभी प्रत्येक
कर्मचारी, शिक्षक एवं श्रमिक का अधिकार है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से
यह स्पष्ट है कि यह अधिकार कानून बन चुका है। कर्मचारियों एवं शिक्षकों को
वंचित रखना न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। सम्मेलन को एमएलसी जगवीर
किशोर, एमएलसी हेमसिंह, एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी सुभाष शर्मा,
संगठन के प्रदेश मंत्री इंद्रास सिंह, पूर्व एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्र आदि
ने संबोधित किया। शुरुआत में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षकाओं ने झंडा
गीत प्रस्तुत किया। केपी गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्रओं ने सरस्वती वंदना
प्रस्तुत की। स्वागत गीत महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने
प्रस्तुत किया। राजकरन यादव, रामाश्रय मिश्र, महेशदत्त शर्मा, मो शरीफ सहित
25 वरिष्ठ शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता राम प्रकाश पांडेय और संचालन अनुज पांडेय ने किया। इस अवसर पर
शिवशंकर यादव, जगदीश प्रसाद, प्रमोद त्यागी, सविता मिश्र, रेनू चंद्रा,
मनोज मिश्र, विजय सिंह, राधा शाक्य, रवींद्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश, सतीश,
सुयोग पांडेय, रजनीश मिश्र, राजेश शुक्ल और देवेंद्र वर्मा आदि रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें