बस्ती : बेसिक शिक्षा परिषद में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई मुश्किल हो गई
है। इसके लिए चयनित स्कूल तो बहस के मुद्दे बन गए हैं। नए सत्र में 70
परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करना है। मगर यह संभव कैसे
होगा इस सवाल पर विभाग भी निरूत्तर है। जिन स्कूलों का चयन हुआ है उसमें कई
ऐसे हैं जो किसी भी
दृष्टिकोण से अंग्रेजी माध्यम के लिए उपयुक्त नहीं
हैं। मगर दफ्तर में बैठकर ही जिम्मेदार इन स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के
लिए योग्य करार दे दिए। अब यहां न तो अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले
शिक्षक मिल रहे हैं और न ही बच्चों की संतोषजनक संख्या। विभाग ने जिले भर
के परिषदीय शिक्षकों से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए आवेदन
मांगे तो यह उपाय भी कारगर नहीं निकला। क्योंकि अधिकांश शिक्षक अपने पुराने
विद्यालय को छोड़ना नहीं चाहते। ज्यादातर वही शिक्षक आवेदन किए जिनका मकसद
स्थानांतरण कराना था। ऐसा इस नाते कि अंग्रेजी शिक्षक के रूप में उन्हें
मनमुताबिक विद्यालय आवंटित होना था।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें