इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में याचियों के आवेदन लेने की
आखिरी तारीख बीतने के बाद भी परीक्षा पर बना हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश की
अवहेलना और लिखित परीक्षा की तारीख न बढ़ाए जाने पर तमाम प्रतियोगी कोर्ट
की शरण लेने की तैयारी में हैं।
दो जुलाई को कोर्ट खुलने पर कई याचिकाएं
दाखिल हो सकती हैं। ग्रीष्मकालीन कोर्ट में भी याचिकाएं दाखिल हुई हैं।
इनमें इंटर मीडिएट में प्राविधिक कला विषय को बीएड के समकक्ष न मानने और
उम्र सीमा को लेकर केवल याचियों का ही आवेदन लेने के प्रकरण शामिल हैं।
यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को
प्रस्तावित की है। अर्हता के कई प्रकरण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से हुए
निर्देश के बाद आयोग ने 18 जून तक याचियों के ऑनलाइन आवेदन लिए। इसमें इंटर
मीडिएट में प्राविधिक कला विषय वालों के सामने बीएड की अर्हता की दिक्कत
आई। आवेदन से वंचित हुए लोगों का कहना है कि कोर्ट ने इंटर में प्राविधिक
कला विषय को बीएड के समकक्ष मानते हुए परीक्षा में शामिल करने का आदेश दे
रखा है जबकि आयोग की वेबसाइट पर जब आवेदन करने पहुंचे तो बीएड की
अनिवार्यता प्रदर्शित हुई। इसकी शिकायतों को आयोग ने नहीं माना। न ही
ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई। 1उम्र सीमा के प्रकरण में केवल याचियों के ही
आवेदन लिए जाने को आधार बनाकर अन्य प्रतियोगियों ने भी याचिका दाखिल करने
की तैयारी की है। इनका कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2016 में आवेदन
करने वाले उन सभी को 2018 की शिक्षक भर्ती में शामिल किया जाए जिनकी आयु
आयोग की ओर से निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा से पार हो रही है।
अर्हता और उम्र सीमा को लेकर कोर्ट में दाखिल हो रही हैं याचिकाएं
यूपीपीएससी ने 29 जुलाई को निर्धारित की है लिखित परीक्षा, हो चुके हैं आवेदन
सभी याचियों के आवेदन हो चुके हैं। अब परीक्षा की तारीख भी निर्धारित कर दी
गई है लेकिन कोर्ट में अभी भी याचिकाएं हो रही हैं, कोर्ट खुलने पर भी
याचिकाएं होनी हैं इससे उन्होंने इन्कार नहीं किया।
जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- जूनियर विद्यालय में न्यूनतम वेतन निर्धारण सम्बन्धी शासनादेश 17140 व 18150 हेतु
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें