इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व बीटीसी) अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण को और भी
बेहतर बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)
लखनऊ में पांच जुलाई को बैठक होगी।
इसमें प्रदेश के सभी डायट प्राचार्य
शामिल होंगे। इसमें नए सत्र में डायट समेत डीएलएड कालेजों में शिक्षकों की
उपस्थिति सुनिश्चित करने और पाठ्यक्रम पर चर्चा होगी।
डीएलएड कोर्स का नया सत्र जुलाई में शुरू हो रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों
को कालेज आवंटन की प्रक्रिया परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इलाहाबाद
की ओर से पांच जुलाई तक चलेगी। सत्र 2018 में प्रदेश में निजी डीएलएड
कालेजों की संख्या के अलावा सीटों में भी वृद्धि हुई है। सीटें दो लाख 30
हजार 75 हो गई हैं। 3419 कालेजों में अभ्यर्थियों का प्रवेश होने की
प्रक्रिया जारी है। कालेजों में डीएलएड कोर्स बेहतर तरीके से कराए जाएं,
इसके लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए जाने हैं। इस पर चर्चा के लिए पांच
जुलाई को एससीईआरटी लखनऊ में सभी डायट प्राचार्यो को बुलाया गया है। निदेशक
संजय सिन्हा के अनुसार बैठक में डीएलएड प्रशिक्षण के साथ अन्य मुद्दों पर
भी चर्चा होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें