लखनऊ : प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में गड़बड़ी करने वाले
मदरसों व अन्य संस्थानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर काली सूची में डालने जा
रही है। इनमें ज्यादातर संस्थान व मदरसे पश्चिम यूपी के हैं। यहां कई
संस्थानों ने फर्जी मान्यता के आधार पर छात्रवृत्ति आवेदन किया था।
जबकि
मदरसों ने ऐसे छात्र-छात्रओं के आवेदन करा दिए जिनके आधार नंबर ही गड़बड़
थे। सरकार अब ऐसे संस्थानों व मदरसों की सूची तैयार करवा रही है। 1प्रदेश
सरकार ने अल्पसंख्यक छात्र-छात्रओं की छात्रवृत्ति योजना में फर्जीवाड़ा
रोकने के लिए आधार नंबर जरूरी कर दिया है। यही वजह है कि इस बार काफी
संख्या में ऐसे छात्र पाए गए हैं जिनके आधार नंबर गलत मिले हैं। सरकार पहले
चरण में ऐसे संस्थानों को चिह्न्ति कर वहां इन छात्रों की जांच कराने जा
रही है। कार्रवाई से पहले सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इसमें कोई
वास्तविक छात्र परेशान न हों। कई बार ऑनलाइन फीड करने में नंबर गलत लिख
जाता है। इसलिए इसमें सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने यह
निर्णय पिछले दिनों पश्चिम यूपी के उन संस्थानों के सामने आने के बाद लिया
है जिनमें फर्जी मान्यता के आधार पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हड़पी
जा रही थी। ऐसे संस्थानों के खिलाफ सरकार प्राथमिकी दर्ज कराकर काली सूची
में डाल चुकी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें