इलाहाबाद : जिन मदरसों को वित्तीय अनुदान सरकार देती है। उनके लिए पहली
शर्त है कि उनके पास मदरसे की अपनी जमीन हो। ऐसा न पाए जाने पर जिले के चार
मदरसों का वेतन रोक दिया गया है। जिले में अनुदानित मदरसों की जांच के बाद
यह कार्रवाई की गई है।
1मदरसों की भूमि संस्था के नाम न होने के कारण
वित्तीय सहायता रोके जाने वाले मदरसों में रहमत-ए-निस्वां-अकबरपुर, अनवारुल
उलूम-हटिया, तालीम-उल-कुरान- सल्लाहपुर और सईद-उल-उलूम पुरामुफ्ती शामिल
हैं। इन मदरसों में 60 से अधिक शिक्षक-कर्मचारी कार्यरत है। जिला
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि जिले में वित्तीय
सहायता प्राप्त मदरसे हैं। इनमें संसाधनों आदि की जांच शासन के आदेश पर
कराई गई। ये चार मदरसे जमीन संबंधी कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। इसलिए इनके
विरुद्ध वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। जनपद से गैर वित्तीय सहायता
प्राप्त एवं वित्तीय सहायता प्राप्त मदरसों की संख्या 267 है। इन सभी ने
मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें