जागरण संवाददाता, मथुरा: बीएसए कार्यालय के जिस सीसी टीवी का पासवर्ड
नहीं मिला रहा था उसे आखिर एसटीएफ ने एक्सपर्ट से तुड़वा लिया। एसटीएफ जांच
को आगे बढ़ाने के लिए सीसी टीवी फुटेज बेहद जरूरी हैं। इससे कुछ ऐसे चेहरे
सामने आ सकते हैं जो शिक्षक भर्ती घोटाले के पर्दाफाश का सूत्रधार बन सकते
हैं।
29 हजार विज्ञान, गणित शिक्षक भर्ती घोटाले में जांच कर रही एसटीएफ ने
बीएसए से सीसी टीवी फुटेज की मांग की थी। जेल में बंद कंप्यूटर ऑपरेटर
मोहित भारद्वाज ने पासवर्ड बताने ने इन्कार कर दिया था। शनिवार को एसटीएफ
ने एक्सपर्ट भेजकर सीसी टीवी फुटेज कंप्यूटर का पासवर्ड हैक कर फुटेज
निकाले गए। प्रथम²ष्टया लगा है कि सीसी टीवी के साथ छेड़छाड़ की गई है।
कंप्यूटर को शटडाटन किया गया है। एसटीएफ सीसी टीवी में कैद चेहरों में से
संदिग्ध चेहरे चिह्नित करना चाहती है, ताकि शिक्षक भर्ती घोटाले की कड़ियों
को जोड़ा जा सके। शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद बीएसए कार्यालय का वातावरण भी
तनाव भरा हो गया है। बीएसए कार्यालय के कर्मी भी डरे हुए हैं। पहले कराया
जाए सत्यापन, फिर कराया जाए पदभार ग्रहण
जागरण संवाददाता, मथुरा: शिक्षक भर्ती घोटाला सामने आने के बाद बीएसए
चंद्रेशेखर शासन को सुझाव देकर भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव चाहते हैं,
ताकि इस तरह के घोटालों को रोका जा सके।
घोटाला संज्ञान में आने के बाद बीएसए गंभीरता से कार्य कर हर गतिविधि
का संज्ञान लेने की कोशिश में जुटे हैं। भविष्य में होने वाली भर्ती में वह
शासन को सुझाव देने की तैयारी कर रहे हैं। बीएसए चाहते हैं कि सभी
दस्तावेजों का सत्यापन कराने बाद ही भविष्य में शिक्षकों को पदभार ग्रहण
कराया जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें