Breaking Posts

Top Post Ad

सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त होने की अफवाह फैलाने वालों पर केस

लखनऊ : सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कैंसल होने की अफवाह फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव सुरेश्वर सिंह ने 25 जून को ही धोखाधड़ी, आइटी एक्ट समेत आइपीसी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 1सुरेश्वर सिंह ने हुसैनगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि जालसाजों ने उनकी फर्जी आइडी बनाकर सिपाही भर्ती परीक्षा कैंसल होने की घोषणा कर दी। इसके अतिरिक्त जालसाजों ने भर्ती बोर्ड का फर्जी मोनोग्राम और अपर सचिव के फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अफवाह फैलाने के लिए टीवी चैनलों के मोनोग्राम का भी इस्तेमाल किया गया। जालसाजों ने इस कृत्य से उत्तर प्रदेश सरकार और भर्ती बोर्ड की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि 18 व 19 जून को प्रदेश के 56 जिलों में 41,520 पदों पर सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Facebook