रामपुर। शिक्षकों के फार्म-16 की समस्या का हल भी कर दिया गया है।
फार्म-16 पर पूर्व वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुुमार का नाम प्रिंट हो गया
था। लेकिन, जब तक उनके हस्ताक्षर होते उनके स्थान पर केएल सारस्वत वित्त
एवं लेखाधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिए गए। इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई
थी कि इन फार्म-16 पर किसके हस्ताक्षर होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग में
जून माह में भले ही स्कूलों में अवकाश रहा हो लेकिन, कार्यालय में कई काम
तेजी से निपटाए गए हैं। खासकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से जुड़े
कार्यों को तेजी से निस्तारित किया गया है। जून माह में शिक्षकों के वेतन
का बिल भी माह समाप्त होने से दो दिन पूर्व ही कोषागार भेज दिया गया। जिससे
शिक्षकों को जुलाई माह की शुरुआत में ही वेतन प्राप्त हो जाएगा। वहीं
पेंशन और ग्रेच्युटी से संबंधित भी सभी प्रकरण निस्तारित कर दिए गए हैं। इस
बीच शिक्षकों ने फार्म-16 की समस्या उठाई थी क्योंकि शिक्षकों के फार्म-16
पर अभी तक वित्त एवं लेखाधिकारी का प्रभार संभाल रहे अनिल कुमार का नाम
प्रिंट हो गया था। लेकिन, जब तक फार्म-16 प्रिंट होकर आए बेसिक शिक्षा
विभाग में रिक्त चल रहे वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर केएल सारस्वत की
नियुक्ति कर दी गई। जिससे शिक्षक परेशान थे कि अब उनके फार्म-16 पर
हस्ताक्षर कैसे होंगे और यदि दोबारा फार्म-16 जनरेट किए गए तो इसमें समय
लगेगा और आयकर रिटर्न दाखिल करने में दिक्कत होगी। शिक्षकों की समस्या पर
वित्त एवं लेखाधिकारी केएल सारस्वत ने अनिल कुमार से बात की जिस पर इस बात
पर सहमति बन गई है कि फार्म-16 अनिल कुमार के समय में बनाए गए थे, इस कारण
वे उन पर हस्ताक्षर कर देंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें