बेसिक स्कूल शिक्षकों की मनमर्जी से चलाए जा रहे है. न समय पर खुल रहे
हैं और न बंद हो रहे हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब बीएसए ने स्कूलों का
औचक निरीक्षण कर लिया.
जिसके बाद बीएसए ने समय से पहले स्कूल बंद करने पर
एक हेडमास्टर का सालाना वेतन वृद्धि रोक दी है साथ ही निर्धारित समय से
पूर्व स्कूल छोड़ने पर स्टाफ की गैर हाजिरी दर्ज करके एक दिन का वेतन काटा गया है.
तीन बजे से पहले ही कर दी छुट्टी
दरअसल मंडे को दोपहर 2:41 बजे बीएसए ने भैरपुरा के प्राथमिक व उच्च
प्राथमिक विद्यालय पहुंची. दोनों ही स्कूल एक ही परिसर में चलते है, लेकिन
इन दोनों स्कूलों की तीन बजे से पहले छुट्टी कर दी गई. जिसके चलते अधिकांश
बच्चे तथा स्टाफ घर जा चुका था. मौके पर कुछ बच्चे तथा इक्का-दुक्का स्टाफ
तालाबंद करने की तैयारी में लगा था. जिस पर बीएसए ने जमकर फटकार लगाई और
कार्रवाई के आदेश दिए.
इन पर कार्रवाई
प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर शकील अंजुम व शिक्षक अरविंद
विश्वकर्मा जाने की तैयारी में थे. जबकि सहायक अध्यापिका प्रीति गंगवार,
प्रीति कुमारी, शिक्षामित्र ईश्वर वती व मंजू प्रभाकर पहले ही निकल चुके
थे. वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका ममता रानी, रीना,
अनुराग शर्मा, अनुदेशक श्वेता शर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेशम सक्सेना
समय से पहले ही विद्यालय छोड़ चुके थे. प्रधानाध्यापिका ममता रानी शर्मा
भी ताला बंद करने वाली थी.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें