जागरण संवाददाता, बरेली : परिषदीय स्कूल शिक्षकों की मनमर्जी से
संचालित हो रहे हैं। बीएसए ने निरीक्षण किया तो सच्चाई सामने आई। जिसके बाद
समय से पहले स्कूल बंद करने पर एक हेडमास्टर की सालाना वेतन वृद्धि रोक
दी, जबकि दूसरी प्रधानाध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जो अन्य
शिक्षक, स्टाफ समय से पहले चले गए, उनका एक दिन का वेतन काटा जा रहा।
सोमवार दोपहर को बीएसए भैरपुरा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय
पहुंची। दोनों ही विद्यालय एक ही परिसर में थे। यहां तीन बजे से पहले ही
छुट्टी कर दी गई। इक्का-दुक्का था जोकि ताला लगाने की तैयारी में था।
प्राथमिक विद्यालय में हेड शकील अंजुम व शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा जाने
की तैयारी में थे। जबकि सहायक अध्यापिका प्रीति गंगवार, प्रीति कुमारी,
शिक्षामित्र ईश्वर वती व मंजू प्रभाकर पहले ही निकल चुके थे। वहीं, उच्च
प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका ममता रानी, रीना, अनुराग शर्मा,
अनुदेशक श्वेता शर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेशम सक्सेना समय से पहले
ही विद्यालय छोड़ चुके थे। प्रधानाध्यापिका ममता रानी शर्मा भी ताला बंद
करने वाली थीं।
वार्डन की गैर हाजिरी पर किया जवाब तलब
बरेली : बीएसए ने दमखोदा के कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया तो वार्डन
के गैरहाजिर होने पर नोटिस भेजकर जवाब तलब किया। वहीं, शेरगढ़ के कस्तूरबा
स्कूल में कर्मचारी नहीं थे। बताया गया कि वे स्कूल के कार्य से गए हैं।
जिस पर आवागमन रजिस्ट्रर में ब्यौरा दर्ज करके ही बाहर जाने के निर्देश
दिए। अवकाश के बाद घर से वापस नहंीं आने के कारण दोनों विद्यालयों में
छात्राओं की संख्या काफी कम मिलने पर छात्राओं को जल्द बुलाने के निर्देश
दिए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें