प्रयागराज : अब बीटीसी व डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रतियोगी
परीक्षाओं की तर्ज पर होंगी। बीटीसी वर्ष 2015 चौथे सेमेस्टर का पेपर लीक
होने का संज्ञान लेकर शासन ने सख्ती से इम्तिहान कराने के निर्देश जारी किए
हैं। इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र हर जिले में ट्रेजरी के डबल लॉक में
रखवाया जाएगा।
उसे रखवाने व परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
संबंधित जिलों के डायट प्राचार्य व डीआइओएस की संयुक्त रूप से होगी। यह
कार्य मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया जाएगा। 1शासन के विशेष सचिव
चंद्रशेखर ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव उप्र इलाहाबाद के प्रस्ताव पर
निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि एक से तीन नवंबर तक होने वाली
बीटीसी 2015 चौथा सेमेस्टर व आगामी डीएलएड व बीटीसी की परीक्षाएं नए नियमों
के मुताबिक होंगी। परीक्षा तारीख से दो दिन पहले सभी जिला मुख्यालयों को
संबंधित एजेंसी से प्रश्नपत्र मिलेगा, उसे दोनों अफसर लेकर रखवाएंगे।
परीक्षा तारीख पर एक घंटा पहले ट्रेजरी से पेपर लेकर दोनों अधिकारी केंद्र
व्यवस्थापकों को सौंपेंगे। परीक्षा नकल विहीन कराने को उस जिले के डीएम सचल
दस्ते का गठन करेंगे।
प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड : परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण
चतुर्वेदी ने बताया कि बीटीसी 2013, 2014 व 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की
परीक्षाएं एक से तीन नवंबर तक होनी हैं। उसका प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड
कर दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें