PRAYAGRAJ: सूबे के प्राथमिक स्तर के परिषदीय स्कूलों में सहायक
अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के
पुनर्मूल्यांकन के लिए भी रिकॉर्ड अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए है. ऐसे
में पुनर्मूल्यांकन के बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट बदलने की संभावनाएं
बढ़ गई है.
अगर ऐसा रहा तो बड़ी संख्या में नियुक्तियों पर सीधा असर
पड़ेगा. इतना ही नहीं जनवरी में होने वाली शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा
के लिए रिक्तियों पर भी सीधा असर पड़ेगा. ऐसे में शिक्षक भर्ती के पदों पर
भारी गिरावट होने के आसार से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.
30 हजार से अधिक आवेदन
शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के लिए आखिर दिन तक 30
हजार से अधिक ने आवेदन किया है. इस बारे में सचिव परीक्षा नियामक
प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आन लाइन
आवेदन परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को करने की छूट मिली थी. यही
कारण है कि जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में फेल हुए थे, उन्होंने बड़ी
संख्या में आवेदन किया है. ऐसे में पुनर्मूल्यांकन के बाद ही वास्तविक
स्थिति साफ हो सकेगी. गौरतलब है कि लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में बड़ी
संख्या में गड़बडि़यां सामने आयी थी. मामले की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय
कमेटी ने भी कई जगह मूल्यांकन में गड़बड़ी पकड़ी थी. जिसके बाद
पुनर्मूल्यांकन के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें