लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने 32 हजार 22 खेलकूद और शारीरिक
शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया कैंसिल कर दी है। यह भर्तियां बीती
समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में निकाली गई थीं।
पर निःशुल्क एवं
अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के पैमाने के विपरीत होने
पर इन्हें मौजूदा सरकार ने कैंसल करने का फैसला लिया, जबकि चार हजार उर्दू
शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को बीते अक्टूबर में निरस्त कर दिया गया था।
आपको
बता दें कि साल 2016 में तत्कालीन अखिलेश यादव की सरकार में बेसिक शिक्षा
परिषद के 100 से कम छात्र वाले स्कूलों में भी 32 हजार 22 कार्यानुभव
शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और खेलकूद अनुदेशक के पदों के लिए भर्ती संबंधी
प्रक्रिया चालू हुई थी। हर उच्च प्राथमिक विद्यालय को इसके अंतर्गत 11
महीने के मानदेय पर ये भर्तियां (संविदा पर) करनी थीं। पर 2017 में योगी
सरकार जैसे ही सत्ता में आई, उसने इन पर रोक लगा दी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें