Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

Good News - यूपी के कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ,उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले 14 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर दी है। प्रदेश के सभी अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को एक महीने के मूल वेतन के बराबर धनराशि बतौर बोनस दी जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।


राज्य कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिए जाने वाली लगभग 3500 रुपए की मूल वेतन की धनराशि में से 1750 रुपए को उनके बैंक खाते में दीपावली से पहले जमा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी बचे 1750 रुपए कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा कराए जाएंगे।
वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, बोनस पाने के लिए राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्रावधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और वर्कचार्ज कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। यह बोनस वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए देय होगा।
‘हिन्दुस्तान’ ने खबर प्रकाशित की थी कि राज्य कर्मचारियों को बोनस देने की सरकार ने तैयारी कर ली है और दीपावली से पहले बोनस की धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद शासनादेश जारी कर दिया गया है।

ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news