Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एसआइटी जांच में दो और शिक्षकों को नोटिस

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : एसआइटी जांच की आंच से जिले के दो बीएड कॉलेज संचालक दहशत में हैं। एसआइटी ने दो शिक्षकों को बीएड के दस्तावेज गड़बड़ होने के आरोप में नोटिस जारी किया है। बीएड में फर्जीवाड़ा करने वाले बीएड कॉलेज संचालक भी एसआइटी के निशाने पर आ चुके हैं।
जल्द ही एसआइटी बीएड कॉलेजों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। अब तक जिले में 11 शिक्षकों को एसआइटी का नोटिस जारी हो चुका है।
वर्ष 2005-11 के मध्य डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बीएड की फर्जी अंकतालिकाएं जारी करा ली। इन अंकतालिकाओं से तमाम अभ्यर्थी शिक्षक भी बन बैठे हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर चल रही एसआइटी जांच में पहली बार पांच शिक्षकों को नोटिस जारी किया था। दूसरी बार में चार शिक्षक एसआइटी के निशाने पर आ गए थे और अब दो और शिक्षकों को एसआइटी का नोटिस जारी हो गया है। इन सभी शिक्षकों को एसआइटी के समक्ष अपने शैक्षिक दस्तावेज लेकर प्रस्तुत होना है।
हालांकि अभी तक कोई भी शिक्षक एसआइटी के सामने अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंचा है। शिक्षकों पर आ रहे एसआइटी के नोटिस बाद अब बीएड कॉलेज संचालक जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं वह भी दहशत में आ गए हैं और शिक्षा विभाग में यह पता करने में जुटे हैं कि कहीं उनके नाम का कोई नोटिस तो नहीं आया है। जिले के दो बीएड कॉलेज एसआइटी के निशाने पर बताए जा रहे हैं। जिन्होंने सीट से अधिक बीएड के प्रवेश किए थे।
'एसआइटी ने छह वर्षों का शिक्षकों का डाटा मांगा था, जिसे भेज दिया है। अब तक कुल 11 शिक्षकों के नोटिस आ चुके हैं। शिक्षकों को यह नोटिस भेजे जा रहे हैं।'

भारती शाक्य, प्रभारी बीएसए।
Big Breaking news :

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news