इलाहाबाद : उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का पुनर्गठन होने के बाद भी लंबित
भर्तियों की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित
प्रतियोगियों ने गुरुवार को आयोग कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन-46 के नौ विषय के लंबित साक्षात्कार और विज्ञापन-47 की लिखित
परीक्षा शुरू कराने की मांग की। प्रतियोगियों की आयोग के अध्यक्ष से वार्ता
भी हुई।
युवा मंच के बैनर तले कई प्रतियोगी आयोग कार्यालय पहुंचे। वहां भर्तियों को
लंबित रखने और प्रतियोगियों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर विरोध जताया।
प्रतियोगियों से अध्यक्ष प्रो. ईश्वरशरण विश्वकर्मा ने बात कर उन्हें
आश्वस्त करने का प्रयास किया कि विज्ञापन-46 के शेष विषयों के साक्षात्कार
शीघ्र कराए जाएंगे और विज्ञापन-47 की परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया
जाएगा। जबकि उन्होंने मार्च अंत तक इन परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू करने का
ठोस आश्वासन नहीं दिया। इस पर प्रतियोगी आक्रोशित हो उठे। कहा कि आठ मार्च
को आयोग की होने वाली बैठक में प्रदेश भर से प्रतियोगी जुटेंगे। उच्च
शिक्षा प्रतियोगी मोर्चा के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया
11 महीने से रुकी है। पहले तो आयोग का कोरम पूरा नहीं था, अब समिति का गठन
हो जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। उच्च शिक्षा
प्रतियोगी मंच के अध्यक्ष चंद्रेश पांडेय, युवा मंच के संयोजक राजेश सचान,
अध्यक्ष अनिल सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें