मेरठ। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार
को भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिला। उन्होंने चार सौ से अधिक
शिक्षामित्रों की आर्थिक तंगी के चलते मृत्यु के मामले को लेकर सांसद से
मुलाकात की।
शिक्षामित्रों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा
उप्र मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांसद को सौंपा। जिसमें शिक्षामित्रों की
समस्याओं को हल करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया
कि उत्तराखंड की तरह टीईटी पास शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक नियुक्ति
तथा बिना टीईटी पास को आगे टीईटी पास करने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने
कहा चार सौ साथी शहीद हो गए हैं, उनके परिवार के लिए दो लाख रुपये की
आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिलनी चाहिए। इस
दौरान सहारनपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा,
प्रांतीय मंत्री सतीश नागर, कोषाध्यक्ष सुधीर मलिक सहित अन्य लोग मौजूद
रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें