लखनऊ : सरकार ने अपने पहली तबादला नीति में आंशिक संशोधन करते हुए
तबादले हर हाल में 31 मई तक पूरा करना प्रस्तावित किया है। पहले यह 30 जून
थी।
स्थानांतरण अवधि के निर्धारण के लिए कटऑफ डेट 31 मार्च की गई है। समूह ख
के अधिकारियों के स्थानांतरण विभागाध्यक्षों द्वारा किए जाएंगे।
विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तीन साल तक कार्यरत अधिकारियों को उनके समकक्ष
पदों पर मुख्यालय से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। जिले व मंडलों में
तैनाती की अवधि और विभागाध्यक्षों की तैनाती की अवधि को अलग-अलग माना
जाएगा।1दिव्यांग सामान्य स्थानांतरण से मुक्त : दिव्यांग या जिनके आश्रित
दिव्यांग होंगे, उन्हें सामान्य स्थानांतरण से मुक्त रखा गया है। सेवा के
अंतिम दो वर्ष में समूह ग के कार्मिकों को उनके गृह जनपद एवं समूह ख के
कार्मिकों को इच्छित जिला नियुक्ति पर विचार किया जाएगा। समूह ग एवं घ के
स्थानांतरण किसी अन्य मंडल या जिला में और मंडल स्तरीय होने पर मंडल के
अंदर किसी अन्य जिले में किए जाएंगे।
आठ जिलों में भरे जाएंगे शत-प्रतिशत पद : केंद्र सरकार द्वारा घोषित आठ
महत्वाकांक्षी जिला योजना में आने वाले आठ जिले चित्रकूट, चंदौली, सोनभद्र,
फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रवस्ती व बहराइच में प्रत्येक विभाग
में सभी पदों पर तैनाती का प्रावधान किया गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें