इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) 2018 में सीटें भरना मुश्किल हो
गया है। पहले चरण में प्रवेश के बाद भी कालेजों में 147368 सीटें खाली रह
गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया गुरुवार
से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगी।
मनपसंद कालेज न मिलने से अभ्यर्थी प्रवेश लेने से कतरा रहे हैं। ज्ञात हो
कि प्रवेश के लिए चार लाख से अधिक ने पंजीकरण कराया, उसमें से 303689 ने ही
अंतिम रूप से आवेदन किया। पहले चरण में स्टेट रैंक घोषित करके ऑनलाइन
काउंसिलिंग कराई गई। सभी अभ्यर्थियों को चार जुलाई तक प्रवेश लेना था
लेकिन, कई अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र निकालने में दिक्कत हुई ऐसे में
प्रवेश की समय सीमा नौ जुलाई तक बढ़ाई गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव
डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि पहले चरण में कुल 82707 अभ्यर्थियों ने
विभिन्न कालेजों में प्रवेश लिया है, जबकि कालेज आवंटन 136945 का किया गया
था, यानी 54238 ने कालेज आवंटित होने के बाद भी प्रवेश नहीं लिया। सचिव ने
बताया कि अब कालेजों में 147368 सीटें बची हैं, उनमें प्रवेश देने के लिए
दूसरा चरण 12 जुलाई से शुरू होगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में 3419 कुल डीएलएड
कालेज हैं और इस बार सीटों की संख्या बढ़कर 230075 हो गई थी। दूसरे चरण में
सभी सीटें भरने की उम्मीद नहीं है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें