सीतापुर : सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती कैसे होती
है, जरा यह समझ लीजिए। सरस्वती विद्या मंदिर शाह जलालपुर में मंगलवार को
¨हदी व संस्कृत के सहायक अध्यापक भर्ती का इंटरव्यू था। 14 लोगों ने आवेदन
किया। सात फार्म निरस्त होने की सूची लग गई।
मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग
11.15 बजे बताया गया कि इंटरव्यू हो गया है। कैमरे का फ्लैश चमका तो एक-एक
कर सब चलते बने। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की गई तो
उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
दरअसल, बीएसए से अनुमति लेकर प्रबंध समिति ने ऐसे समाचार पत्र में
विज्ञापन प्रकाशित कराया, जिसकी किसी को भनक ही नहीं लग सकी। 'दैनिक जागरण'
को मंगलवार को शाह जलालपुर के सहायता प्राप्त सरस्वती विद्या मंदिर में
¨हदी-संस्कृत के सहायक अध्यापक पद के लिए इंटरव्यू होने की जानकारी मिली।
यहां दिन में लगभग 11.15 बजे विद्यालय पहुंचे तो बीईओ मुख्यालय संजय राय व
प्रबंध समिति के लोग बैठे हुए थे। कैमरे की क्लिक के साथ सवालों का दौर
शुरू हुआ तो बीईओ अपनी गाड़ी स्टार्ट करके निकल लिए। जिसके बाद इंटरव्यू
लेने वाले प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी चले गए। इसके बाद प्रधानाध्यापक
अंबरीश शुक्ला ने भी अपने कक्ष में ताला जड़ा और चलते बने। कक्ष के बाहर सात
अभ्यर्थियों की सूची चस्पा थी, जिनके आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। विद्यालय
से जाने से पूर्व बीईओ ने सिर्फ इतना बताया कि अर्ह सात में से छह
अभ्यर्थी आए हैं जिनका इंटरव्यू हो चुका है, जबकि इंटरव्यू का समय 11 बजे
से था। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि ¨हदी व संस्कृत पद के लिए सहायक अध्यापक
के लिए बीएसए से अनुमति लेकर इंटरव्यू हुआ है। इसी विद्यालय में ¨हदी व
संस्कृत शिक्षक के रूप में सहायक अध्यापक राजेश कुमार ¨सह पहले से कार्यरत
हैं। ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया में छेद ही छेद नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें