सिद्धार्थनगर : जुलाई 2017 में शिक्षक पद पर समायोजन निरस्त होने के बाद
से ही शिक्षा मित्रों का मानदेय भुगतान भगवान भरोसे हो गया है। परिषदीय
शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति बहुत ही बदतर हो गई है, क्योंकि इन्हें 6
महीने से मानदेय भुगतान नहीं हो सका है।
जबकि सर्वशिक्षा अभियान के तहत
चयनित शिक्षा मित्रों को भी दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। घर का खर्च,
बच्चों की पढ़ाई, दवा आदि जरूरतों को लेकर हर कोई ¨चतित है।
शिक्षा मित्रों को पिछली राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में दो वर्ष का
दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर बाद सहायक अध्यापक पर
समायोजित कर दिया। जिससे उनका वेतन करीब चालिस हजार हो गया था। जबकि
समायोजन के पूर्व इनका मानदेय 3500 रूपए था। 12 सितंबर 2015 को हाईकोर्ट ने
समायोजन निरस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो स्थगन आदेश दिया, पर
बाद में 25 जुलाई 17 को पुन: समायोजन निरस्त कर दिया गया। तब सरकार ने
मानदेय में वृद्धि करते हुए दस हजार कर दिया। मगर जनपद में तैनात करीब 495
परिषदीय शिक्षा मित्रों को हर माह मानदेय देना तो बड़ी बात सितंबर 17 से
फरवरी 18 तक का मानदेय अभी तक नहीं दिया है। सुशीला यादव, हकीमुल्लाह, विजय
बहादुर, हेमलता, ऊषा, कृष्णमोहन पाण्डेय ने बताया कि समायोजन निरस्त होने
से एक तो वैसे ही परेशानी बढ़ी, ऊपर से मानदेय भुगतान न होने से व्यापक
आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। एसएसए के शिक्षामित्र दीप नरायण, दिनेश
पाण्डेय, मो.हफीज, अजीजुर्रहमान, जगप्रसाद, तौफीक अहमद, रश्मि मिश्रा, राम
सजीवन आदि ने बताया कि अप्रैल व मई 18 का मानदेय अभी तक नहीं मिला। सभी
विभागीय अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें