शिक्षामित्रों की तैनाती के लिए जारी शासनादेश अधिकांश जिलों में का सबब
बना है। मौजूदा स्कूल में बने रहने या मूल स्कूल में लौटने का विकल्प होने
से हजारों शिक्षामित्र तैनाती की राह देख रहे हैं।
यही हाल महिला
शिक्षामित्रों का भी है, जो शिक्षामित्र सुविधाजनक स्कूलों में तैनात हैं
वे हटना नहीं चाहते, वहीं जिनका वह मूल विद्यालय रहा है वह वापस आना चाहते
हैं इससे दोनों की चाहत कैसे पूरी हो, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन परेशान
हैं।
शासन ने शिक्षामित्रों को राहत देते हुए 19 जुलाई को आदेश जारी किया। इसमें
तैनाती का विकल्प व विवाहित महिला शिक्षामित्रों को ससुराल वाले गांव में
नियुक्ति देने का आदेश अफसरों को भारी पड़ रहा है। सुदूर गांवों में जिन
शिक्षामित्रों का मूल विद्यालय रहा है वे तो आसानी से तैनाती पा गए हैं
लेकिन, सुविधाजनक स्कूल और विवाहित महिला शिक्षामित्रों की मांग अधूरी है।
कारण वहां पहले से नियुक्त शिक्षामित्र मूल स्कूल जाना नहीं चाहते और
विवाहित महिलाएं जिन स्कूलों में जाने को इच्छुक हैं वहां पहले से कार्यरत
हटना नहीं चाहते। जालौन के जिलाधिकारी ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा
है कि ऐसी स्थिति में तैनाती किस तरह हो सकती है।
समस्या के हल के यही हैं रास्ते
सभी शिक्षामित्रों को केवल मूल विद्यालय में ही भेजने का आदेश हो। 12.
स्कूलों के छात्र शिक्षक अनुपात की गणना में शिक्षामित्रों को न जोड़ा जाए।
3. विवाहित महिला शिक्षामित्रों को ससुराल वाले स्कूल में उसी स्थिति में
तैनात किया जाए, जब शिक्षामित्र का पद रिक्त हो। दावेदार अधिक होने पर पहले
दिव्यांग, गंभीर बीमारी और अंत में उम्र को तैनाती में वरीयता दी जाए।
नियमित शिक्षक हैं परेशान
पहले एक स्कूल में दो शिक्षामित्र तैनात रहते थे, अब एक स्कूल में कई-कई
शिक्षामित्रों की तैनाती होने का अंदेशा है, इससे नियमित शिक्षक परेशान
हैं, क्योंकि छात्र संख्या कम होने पर उन्हें हटाने के निर्देश हैं। कई
शिक्षक यह प्रकरण कोर्ट ले जाने की तैयारी में है कि आखिर उन्हें
शिक्षामित्रों की कीमत पर क्यों हटाया जा रहा है। शासन और परिषद की इस
मामले में चुप्पी का असर स्कूलों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें