झांसी। शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में भेजने और सरप्लस शिक्षकों
के समायोजन की प्रक्रिया सुस्त पड़ी है। जबकि पांच अगस्त तक यह प्रक्रिया
पूरी होनी थी। वहीं, बड़ागांव व बबीना ब्लॉक ने सरप्लस शिक्षकों का विवरण व
समायोजन प्रपत्र नहीं भेजे हैं।
जिले में 1700 शिक्षामित्र तैनात हैं।
इनमें सात सौ से अधिक शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय में जाने के लिए
आवेदन किया है। लेकिन अभी तक इनके डाटा कंप्यूटर में दर्ज करने की
प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार से जिले के सरप्लस शिक्षकों के समायोजन
प्रक्रिया भी ढीली पड़ी हुई है। समायोजन में सरप्लस शिक्षकों को उन स्कूलों
में भेजा जाना है, जो एकल हैं।
इनमें सर्वाधिक करीब 200 स्कूल
मऊरानीपुर, बामौर, गुरसराय व बंगरा में हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार
बबीना व बड़ागांव से अभी तक सरप्लस के आंकडे़ और उनके सेवा प्रपत्र नहीं
भेजे गये हैं। जबकि अन्य ब्लॉकों से आ गये हैं। बीएसए हरिवंश कुमार ने
बताया कि शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया इस सप्ताह तक पूरी हो जाएगी।
वहीं, शिक्षामित्रों का डाटा आ चुका है। जिनका अंतिम परीक्षण चल रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें