इलाहाबाद। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 को रद्द करने की मांग को लेकर
दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि
चूंकि मामला काफी गंभीर है इसलिए महाधिवक्ता या कोई अपर महाधिवक्ता इस
मामले में सरकार का पक्ष रखे। विजय नाथ और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति
सूर्यप्रकाश केसरवानी सुनवाई कर रहे हैं। याचिका पर अगली सुनवाई 13 अगस्त
को होगी।
याचीगण के अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि
29 जुलाई 2016 को आयोजित टीजीटी परीक्षा में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग पकड़ा
था। परीक्षा का एक पेपर लीक होने की भी चर्चा है। इसके अलावा तमाम केंद्रों
पर अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था अनुक्रमांक के अनुसार नहीं की गई थी।
इससे परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली की आशंका है। इसलिए परीक्षा
रद्द कर नए सिरे से कराई जाए। कोर्ट ने लोक सेवा आयोग और प्रदेश सरकार को
इस मामले में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें