Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों को सीएम योगी जी ने दिलाया भरोसा: कहा सरकार सुप्रीमकोर्ट में करेगी मजबूत पैरवी

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिलाया है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में उनके मामले में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल के जरिये मजबूत पैरवी करेगी। सोमवार को वह अपने सरकारी आवास पर उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे।
शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट दिये जाने और 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 26 अप्रैल को करेगा। संघ के अध्यक्ष अनिल यादव की अगुआई में मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से इस मामले में सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने का अनुरोध किया था।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news