उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में शिक्षामित्रों के साथ पाप किया है।
उनकी वजह से ही आज शिक्षामित्र सड़क पर आने को मजबूर हैं। लालबहादुर शास्त्री भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ सरकार की पूरी सहानुभूति है। सरकार लगातार उनके हितों की 'बात करती' रही है।
ज्ञात हो कि शिक्षामित्र पिछले तीन दिनों से लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक उन्हें मनाने का कोई प्रयास नहीं हुआ है। माना कि सरकार इनके हितों की बात करती रही है, मगर बात से किसी का पेट नहीं भरता। कई शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं।
केशव ने प्रसंग बदले हुए कहा, "केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देश की प्रगति में निरंतर लगे हुए हैं। उप्र में एक वर्ष से कम समय में विकास की 'लहर' चलाने में कामयाब हुए हैं। चुनाव के समय हमने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेंगे और हमने करके दिखाया है।"
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में बेघर लोगों को घर देने का काम किया। अब तक 9 लाख से अधिक लोगों को सरकार घर मुहैया करा चुकी है। सरकार बनने के बाद हर घर सौभाग्य योजना के तहत नए कनेक्शन वितरित करने का अभियान चलाया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने एक वर्ष के भीतर ही उतना काम किया है, जितना पिछले 15 वर्षो में अखिलेश, मायावती और मुलायम की सरकार ने मिलकर नहीं किया।
केशव ने इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं। वह अभी भी इसी भ्रम में जी रहे हैं। उनके सरकार के दौरान जो योजनाएं पूरी नहीं हुई थीं, उनका भी उद्घाटन उन्होंने कर दिया था। नई सरकार ने उनके काम को पूरा कराने का काम किया।
उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन तो उन्होंने कर दिया था, लेकिन उसे पूरा करने के लिए वर्तमान सरकार ने काफी मेहनत की है। गाजियाबाद में मुख्यमंत्री एलिवेटेड रोड का उद्घान करते हैं, उसमें भी अखिलेश को दर्द होता है।
केशव ने कहा, "मैं स्पष्टतौर पर कहना चाहता हूं कि वह पैसा वह सैफई से लेकर नहीं आए थे। वह जनता का पैसा है, इसीलिए मुख्यमंत्री को उसका उद्घाटन करने का अधिकार है।"
निजी स्कूलों की ओर से फीस बढ़ाई जाने को लेकर केशव ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलने देगी। इसको लेकर सरकार उचित और कारगर कदम उठाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें