जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 36 हजार रुपये वेतन पा चुके
शिक्षामित्रों को अब 10 हजार रुपये मानदेय मिल पाने के भी लाले हैं। जिले
में 1754 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, लेकिन बजट 1079 का ही आ रहा। फरवरी तक
के मानदेय भुगतान को चार करोड़ 25 लाख से अधिक धनराशि की आवश्यकता है।
सहायक अध्यापक पद पर समायोजित होने के समय शिक्षामित्रों को 36 हजार
रुपये माह मानदेय मिलता था। 25 जुलाई 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
समायोजन रद होने के बाद अगस्त से 10 हजार रुपये मानदेय मिलने लगा। इस पर भी
कंजूसी इतनी कि 1754 शिक्षामित्रों के कार्यरत होने के बावजूद 1079 का ही
मानदेय आ रहा है। इस समय शिक्षामित्रों को दिसंबर, जनवरी व फरवरी का मानदेय
दिया जाना है। इसके लिए पांच करोड़ 25 लाख रुपये की जरूरत है, लेकिन जिला
परियोजना कार्यालय के पास एक करोड़ रुपये बजट ही है। सहायक वित्त एवं
लेखाधिकारी राजीव मिश्रा का कहना है कि अवशेष बजट उपलब्ध कराए जाने के लिए
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की ओर से मांग पत्र भेजा गया है। शिक्षक
अनुदान में मिलेंगे 8.75 लाख
शिक्षकों के साथ ही अब शिक्षामित्र भी पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए
शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) तैयार करेंगे। इसके लिए प्रत्येक
शिक्षामित्र को 500 रुपये शिक्षक अनुदान दिया जाएगा। कुल आठ लाख 75 हजार
रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें