इलाहाबाद : अंतर जिला तबादलों के लिए प्रदेश भर के 7767 शिक्षकों के आवेदन
निरस्त हो गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने काउंसिलिंग में इन शिक्षकों
के आवेदन को सही नहीं पाया। तमाम ऐसे शिक्षक हैं जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष
नहीं हुई फिर भी वह आवेदन करने में सफल रहे।
कई शिक्षकों ने अपनी बीमारी
का की जगह परिजन और रिश्तेदारों की बीमारी को आधार बनाया था। बड़ी संख्या
में अपूर्ण आवेदन करने वालों भी पहले ही बाहर कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा
परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 37602 शिक्षकों ने अंतर
जिला तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। काउंसिलिंग के बाद बीएसए ने 7767
शिक्षकों की दावेदारी ही खत्म कर दी है। अब केवल 29835 शिक्षक ही बचे हैं,
प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 40766 और उच्च प्राथमिक स्कूलों
में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापकों के 6719 रिक्त पदों पर तबादले हो सकते
हैं। परिषद ने यह सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। शिक्षक आठ अप्रैल तक
आपत्तियां अपने जिले के बीएसए कार्यालय में दे सकते हैं। शिक्षकों को
अधिकतम 45 और न्यूनतम शून्य अंक तक मिले हैं। 1सैनिक व दंपती को भारांक
नहीं : तबादलों में शासन ने सैनिकों की पत्नियों व विवाहित शिक्षिकाओं को
स्थानांतरण में केवल पांच वर्ष की सेवा अवधि से छूट देकर आवेदन करने का
मौका दिया है लेकिन, उन्हें कोई अलग से भारांक नहीं मिला है। यदि सैनिकों
की पत्नियों व अन्य विवाहित शिक्षिकाओं के गुणवत्ता अंक बेहतर होंगे, तभी
तबादला होगा। साथ ही जारी सूची में सैनिक पत्नियों का अलग से उल्लेख भी
नहीं किया गया है, क्योंकि शासनादेश में पति-पत्नी को एक ही जिले में रखने
का निर्देश है लेकिन, सेना केंद्रीय सेवा होने से जिक्र तक नहीं किया गया।
ऐसे ही पति-पत्नी के केस में भी किसी तरह का भारांक नहीं मिला है। विभाग
दोनों को एक ही जिले में भेजने की तैयारी जरूर कर रहा है।
सिर्फ इन्हें मिला भारांक
महिला - 5 अंक 1सेवा अवधि - अधिकतम 35
असाध्य रोग - 5 अंक (स्वयं, पति या पत्नी और सिर्फ बच्चे। माता-पिता इसमें
शामिल नहीं। किडनी, हृदय, कैंसर और लीवर रोग को ही असाध्य माना गया है। वह
भी सीएमओ का प्रमाणपत्र होने पर)
दिव्यांग - 5 अंक
नोट : इस भारांक से बनी मेरिट पर कुल रिक्तियों के 25 फीसद तक तबादले होंगे।
29835 शिक्षकों के गुणवत्ता अंक वेबसाइट पर अपलोड
अधिकतम 45 व न्यूनतम शून्य अंक तक मिले
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें