जागरण संवाददाता, आगरा: बेसिक शिक्षा विभाग में तमाम लोग फर्जी प्रमाण
पत्रों और अन्य तरीके से शिक्षक के तौर पर भर्ती हो गए। शासन ने एसआइटी की
रिपोर्ट और सूची को विभाग को सौंपा तो फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों की कलई
खुल गई। विभाग ने एक नहीं, बल्कि ऐसे 241 शिक्षक चिन्हित किए थे।
लेकिन
इसके बाद अफसरों ने अभी तक इन पर कार्रवाई नहीं की है। वे कार्रवाई करने से
बच रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग फर्जीवाड़ा, गबन,धोखाधड़ी को लेकर समय-समय पर
सुर्खियां बटोरता रहा है। अब मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद
अन्य जिलों में जांच शुरू हो गई है। निलंबन जैसी कार्रवाई का दौर चल रहा
है। लेकिन यहां तो फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों पर भी शिकंजा नहीं कसा जा
रहा है। जबकि विभाग ने ही 241 ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया है, जो फर्जी
डिग्री के बल पर शिक्षक बने हैं। एसआइटी की रिपोर्ट के आधार पर किए गए
सत्यापन में इसका भंडाफोड़ हुआ था। लेकिन इसके बाद भी विभागीय अफसर इस मामले
पर चुप्पी साधे हुए हैं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी
शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है, इसके समाप्त होने के बाद
फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में हो चुकी है कार्रवाई
फर्जी डिग्री के बल पर बने एक दर्जन शिक्षकों पर बहराइच में कार्रवाई
हो चुकी है। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। लेकिन आगरा में तो फर्जी
डिग्री धारक शिक्षकों को निलंबित तक नहीं किया गया। आखिर विभागीय अफसरों की
ऐसी कौनसी लाचारी है कि वे कार्रवाई से कतरा रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
- जूनियर विद्यालय में न्यूनतम वेतन निर्धारण सम्बन्धी शासनादेश 17140 व 18150 हेतु
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें