Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक पर चाकू से हमला, मेरठ भर्ती

मुरादाबाद : जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा में शादी समारोह में आये राष्ट्रपति से सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक श्योनाथ सिंह पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर चाकू से मार घायल कर दिया। हालत गम्भीर होने पर उन्हें रेफर कर मेरठ भेज गया है।

घटना बुधवार की देर रात्रि की है। नगर के सतेंद्र रिसोर्ट में अनिल प्रजापति के बेटे की शादी थी। इस समारोह में श्योनाथ सिंह अपने भांजे शीशराम के साथ गए। कार से वापस लौटते समय तीन बाइक पर सवार कुछ हमलावरों ने स्पीड ब्रेकर के पास घेर लिया। कार से रिटायर्ड शिक्षक व उनके भांजे को बाहर खींच चाकुओं से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर प्रजापति समाज के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। उधर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अमरोहा अस्पताल भेजा। रिटायर्ड शिक्षक की गम्भीर हालत को देखते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। जहा गुरुवार की दोपहर तक उनकी हालत गम्भीर बनी थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

नामजद कराई है हमले की रिपोर्ट

मंडी धनौरा रिटायर्ड शिक्षक श्योनाथ सिंह पर गए हमले की रिपोर्ट नामजद लिखाई गई है। मंडी धनौरा के ही संजय प्रजापति इत्यादि नामजद किए गए हैं। मामला यह है कि घटना के दौरान मौजूद भांजे शीशराम की कुछ दुकाने आरोपी पक्ष के पास किराए पर थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। पंचायत में दुकानें खाली कराने को श्योनाथ सिंह ने दबाव बनाया था। चूंकी वह बिरादरी की संस्था के पदाधिकारी भी हैं। यहा दोनों पक्षों में विवाद होने पर संजय पक्ष का 151 में पुलिस ने पकड़ कर चालान कर दिया था। समझा जा रहा है कि उस घटना की रंजिश में ही यह जानलेवा हमला किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news