मुरादाबाद : जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा में शादी समारोह में आये
राष्ट्रपति से सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक श्योनाथ सिंह पर आधा दर्जन लोगों
ने हमला कर चाकू से मार घायल कर दिया। हालत गम्भीर होने पर उन्हें रेफर कर
मेरठ भेज गया है।
घटना बुधवार की देर रात्रि की है। नगर के सतेंद्र रिसोर्ट में अनिल
प्रजापति के बेटे की शादी थी। इस समारोह में श्योनाथ सिंह अपने भांजे
शीशराम के साथ गए। कार से वापस लौटते समय तीन बाइक पर सवार कुछ हमलावरों ने
स्पीड ब्रेकर के पास घेर लिया। कार से रिटायर्ड शिक्षक व उनके भांजे को
बाहर खींच चाकुओं से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो
गए। जानकारी होने पर प्रजापति समाज के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। उधर
पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अमरोहा अस्पताल भेजा।
रिटायर्ड शिक्षक की गम्भीर हालत को देखते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। जहा
गुरुवार की दोपहर तक उनकी हालत गम्भीर बनी थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया
है।
नामजद कराई है हमले की रिपोर्ट
मंडी धनौरा रिटायर्ड शिक्षक श्योनाथ सिंह पर गए हमले की रिपोर्ट नामजद
लिखाई गई है। मंडी धनौरा के ही संजय प्रजापति इत्यादि नामजद किए गए हैं।
मामला यह है कि घटना के दौरान मौजूद भांजे शीशराम की कुछ दुकाने आरोपी पक्ष
के पास किराए पर थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। पंचायत में दुकानें खाली
कराने को श्योनाथ सिंह ने दबाव बनाया था। चूंकी वह बिरादरी की संस्था के
पदाधिकारी भी हैं। यहा दोनों पक्षों में विवाद होने पर संजय पक्ष का 151
में पुलिस ने पकड़ कर चालान कर दिया था। समझा जा रहा है कि उस घटना की रंजिश
में ही यह जानलेवा हमला किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें