इलाहाबाद : खाली पदों को जल्द भरने की राज्य सरकार की मंशा को
यूपीपीएससी यानि उप्र लोकसेवा आयोग पलीता लगा रहा है। केवल एक परीक्षा
पीसीएस मेंस 2016 का परिणाम देने में यूपीपीएससी के अब तक सभी दावे कोरे
साबित हुए, जबकि अक्टूबर में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 समेत चार बड़ी
परीक्षाओं के परिणाम को उच्च प्राथमिकता में बताया गया है।
यूपीपीएससी का
यह नया दावा तब है जब पांच महीने पहले हुई आरओ-एआरओ भर्ती 2017, की
प्रारंभिक परीक्षा में अभी तक आपत्ति भी नहीं मांगी गई है।1राजकीय माध्यमिक
कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर 29 जुलाई को लिखित
परीक्षा कराई तो यूपीपीएससी ने लेकिन, प्रदेश शासन ने इसे सर्वोच्च
प्राथमिकता देते हुए रिजल्ट भी जल्द दिए जाने की घोषणा की थी। शिक्षकों के
खाली पद भरने की हर संभव कोशिश में जुटी योगी सरकार के इस फैसले से
अभ्यर्थियों में ऊर्जा का नया संचार हुआ। कुछ ऐसी ही उम्मीदें यूपीपीएससी
ने पीसीएस मेंस 2016 का रिजल्ट सितंबर में ही जारी करने का वादा कर
अभ्यर्थियों के मन में जगा दीं। लेकिन, परिणाम में लेटलतीफी के अपने पुराने
रवैये से परीक्षा संस्था उबर नहीं पाई और परिणाम अब भी अधर में
है।1समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
2017 की हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने की बात दूर है,
यूपीपीएससी ने अभी इस पर अभ्यर्थियों से आपत्ति भी नहीं मांगी है। परीक्षा
आठ अप्रैल को हुई थी। दो साल पहले सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा के तहत एई
और जेई के चार हजार से अधिक पदों का परिणाम भी लंबित कर यूपीपीएससी ने
अभ्यर्थियों को अब तक ऊहापोह में रखा है। इसमें अभियंत्रण सेवा के परिणाम
में तकनीकी दिक्कतों का बहाना बनाकर अभ्यर्थियों को गुमराह किया जाता रहा
जो अब भी जारी है। अक्टूबर में इन चारों परीक्षाओं के परिणाम की तैयारी का
यूपीपीएससी ने नया दावा किया है। कहा गया है कि पीसीएस मेंस 2016 का परिणाम
अक्टूबर मध्य तक दिया जाएगा उसके बाद अन्य परिणाम भी तेजी से जारी होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें