इलाहाबाद : प्रारंभिक परीक्षाओं में दो जिलों का विकल्प मांगने की
उम्मीदें जगाकर यूपीपीएससी के बैकफुट पर आने से अभ्यर्थियों को फिर मुसीबत
का सामना करना पड़ सकता है।
पीसीएस जे और पीसीएस / एसीएफ, आरएफओ
(प्रारंभिक) परीक्षा 2018 में अभ्यर्थियों की तादाद के अनुसार परीक्षा
केंद्र दूरस्थ जिलों में दिए जाने की आशंका है। अभ्यर्थियों की पहले भी
शिकायत रही है कि परीक्षा केंद्र दो सौ किलोमीटर दूर या इससे अधिक दूरी पर
दिए जाने से दिक्कतें होती हैं, और यह यूपीपीएससी की मनमानी है। जिसे
यूपीपीएससी ने अनसुना कर दिया था। वही स्थिति इस बार भी बन रही है। 1पीसीएस
जे (प्रारंभिक) परीक्षा 2018, का विज्ञापन जारी करने से पहले यूपीपीएससी
ने अगस्त में निर्णय किया था कि परीक्षा केंद्र के लिए अभ्यर्थियों से दो
जिलों का विकल्प मांगा जाएगा। आधार था कि परीक्षा केंद्र अधिक दूर मिल जाने
पर परेशानी होने की शिकायतें दूर की जाएं। पीसीएस जे के बाद आगामी सभी
प्रारंभिक परीक्षाओं में यही व्यवस्था लागू करने का मौखिक निर्णय लेने के
बाद यूपीपीएससी बैकफुट पर आ गया। पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा चार जिलों
में ही कराने का निर्णय लेते हुए इसका विज्ञापन जारी हुआ, जबकि
पीसीएस/एसीएफ, आरएफओ (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 में अभ्यर्थियों की संख्या
छह लाख 37 हजार हो जाने पर परीक्षा केंद्र 21 जिलों में न रखकर से अधिक
जिलों में किए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभ्यर्थियों के सामने
यह बड़ी मुसीबत है कि पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा कितने जिलों में कराई
जाएगी और केंद्रों की अधिकतम दूरी क्या होगी इसे यूपीपीएससी ने अभी स्पष्ट
नहीं किया है। जबकि प्रवेश पत्र मिलने पर ही केंद्र की जानकारी होने से
आवागमन में भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की तरह ही दिक्कतों का सामना
करना पड़ सकता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें