इलाहाबाद : अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले परिषदीय प्राथमिक
स्कूलों से उन शिक्षकों को हटाया जाएगा, जिनका चयन इन विशेष विद्यालयों के
लिए नहीं हो सका है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नए शिक्षकों की तैनाती और
अचयनित शिक्षकों को हटाने के संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय
सिन्हा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अब उसी के अनुरूप जिलों में जल्द
समायोजन होगा।
नया शैक्षिक सत्र दो अप्रैल से शुरू हो रहा है। प्रदेश सरकार ने परिषद के
करीब 5000 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया
है। इस संबंध में स्कूलों व शिक्षकों के चयन करने को पांच जनवरी को आदेश
जारी हुए थे। जिलों के हर विकासखंड में ग्रामीण व नगर क्षेत्र में
पांच-पांच स्कूल चिह्न्ति हुए हैं। इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों
से आवेदन लेकर परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए चयन किया गया। अब स्कूल संचालन
के संबंध में निर्देश जारी हुए हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें