फिरोजाबाद/ भाजपा के योगी सरकार की नो क्राइम नो करप्शन की नीति का सख्ती से पालन
कराने हेतु नगर विधायक मनीष असीजा ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र
लिख जनपद में करीब 1000 शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े की आशंका
व्यक्त की ।
मनीष असीजा ने अपर मुख्य सचिव बेसिक को लिखे पत्र में कहा है कि जनपद
में अनेक टीचरों ने अपनी नियुक्ति के बाद अंकपत्रों को विभिन्न स्तर पर
सांठगांठ कर बदलवा दिया है। जनपद में करीब 151 ऐसे टीचर पढ़ा रहें हैं।
जिनकी शिकायत एवं जांच पहले हो चुकी है।
जनपद बहराइच से ट्रांसफर होकर आए दो शिक्षकों पर विभागीय कार्यवाही चल
रही है। नगर विधायक ने पत्र में कहा है कि जनपद में कागजों से हेराफेरी कर
नौकरी कर रहे शिक्षकों की संख्या करीब 1000 तक हो सकती है। इसी को दृष्टिगत
रखते हुए इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच होना अति आवश्यक है। जिससे
दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके।
अगर जनपद में भर्ती शिक्षक घोटाले की जांच अपने गंतव्य तक पहुंची तो
परिणाम स्वरुप इसकी जद में सैकड़ों टीचर आएंगे। कई अधिकारी व बाबू भी
मुसीबत में आ सकते हैं।
विधायक ने बी एस ए कार्यालय , आगरा विश्वविद्यालय व डायट पर मिली भगत कर घोटाले की आशंका वियक्त की है ।
भ्रष्टाचार को लेकर नगर विधायक हैं सख्त –
नगर विधायक द्वारा लिखे गए पत्र से एक बात तो साफ हो जाती है बेसिक
शिक्षा विभाग में जिस प्रकार की कार्यशैली अपनाई जाती है वह अपने आप में ही
प्रश्न चिन्ह है। नगर विधायक पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार को
विद्यालय से रिश्वत लेने को लेकर निलंबित करा चुके हैं ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- महत्वपूर्ण आदेश👉सभी संभालकर रखें : शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें