पीलीभीत : बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लखनऊ कलां की
शिक्षिका का गैर जनपद किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया। इस मामले की
जानकारी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव और बीएसए मेरठ को दे दी गई।
प्राथमिक विद्यालय लखनऊ कलां की शिक्षिका सुकर्मा ¨सह की नियुक्ति
72825 शिक्षक भर्ती में नवंबर 2015 को हुई थी। अंतर जनपदीय स्थानांतरण नीति
के तहत शिक्षिका ने ऑनलाइन आवेदन किया था। स्थानांतरण की सूची में नाम आने
के बाद शिक्षिका के अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद गृह जनपद मेरठ के लिए
तबादला कर दिया गया। इसी दौरान शिक्षिका का स्थानांतरण गलत ढंग से किए
जाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने
जांच शुरू कर दी गई। शिक्षिका ने प्रथम नियुक्ति तिथि कालम में 5 नवंबर
2015 भरा था, जो सही था। दूसरे कालम में स्कूल में नियुक्ति तिथि कालम में 5
नवंबर 2005 दर्शाया गया। इस पर शिक्षिका को नंबर अधिक मिल गए। आवेदन की
गहनता से जांच कराई गई। अंत में गलत ढंग से शिक्षिका का तबादला होने के
मामले ने सुर्खियां पकड़ ली, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.इंद्रजीत
प्रजापति ने शिक्षिका का गृह जनपद मेरठ को किया गया तबादला निरस्त कर दिया
है। उन्होंने कहा कि तबादला निरस्तीकरण आदेश जारी कर दिया गया है। खंड
शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा और नवल किशोर को नोटिस देकर जवाब मांगा गया
है। इस मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव, बीएसए मेरठ, शिक्षिका
को दे दी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें