एनबीटी, लखनऊ : आम शिक्षक शिक्षा शिक्षामित्र असोसिएशन की ओर से ईको
गार्डन धरनास्थल पर चल रहे धरना में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने जनेऊ
उतारकर कड़ा विरोध जताया।
जनेऊ उतारने वालों में ब्राह्मण समाज के संतोष
दुबे, अखिलेख उपाध्याय, लवकुश, राजू शुक्ला, अमित शर्मा, सुरेश चंद्र
पाण्डेय, विश्वनाथ दुबे, मनोज मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, सुनील कुमार मिश्रा,
अनिरुद्ध त्रिपाठी शामिल रहे। आत्मदाह के लिए चेतावनी देने वाले लवलेश
शुक्ला मंगलवार को धरना स्थल से नदारद रहे, वहीं बीमार होने के कारण प्रमोद
मणि त्रिपाठी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
असोसिएशन
की अध्यक्षा ऊमा देवी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आईटीई
ऐक्ट 2009 के तहत 1,24,000 पैरा टीचर को अपग्रेड करते हुए शिक्षा अधिकार
अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का दर्जा एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा
नियमावली के अनुसार पूर्ण शिक्षक का वेतनमान दिया जाए। जो शिक्षा मित्र
आरटीई ऐक्ट 2009 में किसी विधिक पहलू के कारण नहीं समाहित हो सकते हैं
उन्हें भारत के राजपत्र 2017 के अनुसार सहायक अध्यापक पद पर रखते हुए चार
वर्ष में उत्तराखंड की तर्ज पर टेट उत्तीर्ण करने की छूट प्रदान करें।
असमायोजित शिक्षा मित्रों को 'समान कार्य, समान वेतन' दिया जाए। मृतक 600
शिक्षा मित्रों के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सुरक्षा के लिए परिवार
के किसी एक सदस्य को उसकी योग्यतानुसार नौकरी दी जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें