मुरादाबाद (तेजप्रकाश सैनी): बेसिक शिक्षा में शिक्षक भर्ती घोटाले की
जाच में रोज नए खुलासे हो रहे है। जांच में तत्कालीन बीएसए संजय सिंह की एक
रिपोर्ट को शामिल किया गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि सुल्तानपुर का
आवेदक कोर्ट में गलत तथ्य पेश करके परिणाम आने से पहले भर्ती प्रक्रिया
में शामिल हो गया।
उसी आदेश पर अन्य को भी लाभ मिला। मुरादाबाद में ऐसे 32
शिक्षकों की नियुक्ति संदेह के दायरे में हैं। उनकी शिक्षक भर्ती से जुड़ी
फाइलें जब्त की जा चुकी हैं। रिपोर्ट में ये है जिक्र
रिपोर्ट में जिक्र है कि नौ दिसंबर 2014 को पहली बार बीटीसी, विशिष्ट
बीटीसी, उर्दू बीटीसी के आवेदन मागे गए थे। यह आवेदन 2004, 2007 व 2008 में
विशिष्ट बीटीसी व बीटीसी पास अभ्यर्थियों के थे। इसके बाद भी अन्य
अभ्यर्थियों ने परिणाम आने से पहले आवेदन कर दिया था। उनका आवेदन बेसिक
शिक्षा परिषद के आदेश पर निरस्त हो गया था। इसके बाद सुल्तानपुर के आवेदक
ने कोर्ट में गलत साक्ष्य देकर काउंसिलिंग में शामिल होने की अनुमति ली। अब
डीएम ने बीएसए योगेंद्र कुमार से भर्ती संबंधी बिंदुवार रिर्पोट मागी है,
जिसमें पूर्व बीएसए संजय सिंह की इस रिपोर्ट को शामिल किया है। इसमें यह भी
बताया गया है कि बीटीसी में आवेदन की तिथि 25 अप्रैल 2015 थी। जबकि
सुल्तानपुर के आवेदक का नतीजा 29 अप्रैल 2015 को आया। इसके बाद भी उसने
आवेदन करते समय पंजीयन संख्या 6100008935 पर पूर्ण रूप से योग्य बताते हुए
शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में हिस्सा लेने की अनुमति मागी। डीएम के समझ
दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात
डीएम के सामने आरोपित शिक्षकों और पोर्टल पर शिकायत करने वालों ने
अलग-अलग मिलकर अपना पक्ष रखा है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही
रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
- योगेंद्र कुमार, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें