इलाहाबाद : बीटीसी वर्ष 2015 की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में निरस्त
कर दी गई है। प्रशिक्षण परीक्षा के सभी आठ प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर आउट
होने की पुष्टि पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने
यह कार्रवाई की है। इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण
संस्थान यानी डायट प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिये गए हैं। परीक्षा की
नई तारीख की सूचना अलग से दी जाएगी।
बीटीसी प्रशिक्षण 2013 सेवारत मृतक आश्रित, सेवारत उर्दू, बीटीसी 2014
अवशेष/अनुत्तीर्ण और बीटीसी वर्ष 2015 की परीक्षा आठ से दस अक्टूबर तक होने
का कार्यक्रम एक पखवारे जारी हुआ था। सभी जिला मुख्यालयों पर पहली बार यह
इम्तिहान राजकीय बालक, राजकीय बालिका व चुनिंदा अशासकीय माध्यमिक कालेजों
में कराए जाने के निर्देश हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश हुआ
था कि सीसीटीवी कैमरे व सभी संसाधन युक्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाए।
ज्ञात हो कि यह प्रयोग इसलिए हुआ, ताकि परीक्षा की शुचिता कायम रहे।
परीक्षा से पहले ही पेपर लीक : परीक्षा शुरू होने से पहले रविवार को ही
पेपर लीक होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अफसरों ने इसे खारिज
किया साथ ही सोमवार सुबह कौशांबी के डीआइओएस सत्येंद्र सिंह ने केंद्र पर
जाकर सोशल मीडिया व वास्तविक प्रश्नपत्रों का मिलान किया। इसमें सामने आया
कि परीक्षा के सभी आठ प्रश्नपत्र वास्तविक प्रश्नपत्रों के समान हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें