लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
बीएसए ने 300 शिक्षकों से कार्रवाई वापस ली
सहारनपुर । डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा
किए गए स्कूलों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकों पर की गई कार्रवाई
वापस ले ली गई है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का
प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में बीएसए से मिला था। मांग नहीं माने जाने पर
आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने बताया कि उनकी मांग पर बीएसए
रमेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों पर की गई वेतन और मानदेय रोकने, स्पष्टीकरण
मांगने आदि की कार्रवाई वापस ले ली है। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में
करीब 300 शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई थी। पंवार ने तर्क दिया है कि जिन
शिक्षकों को गैरहाजिर मानकर कार्रवाई की गई थी, वह विभागीय कार्यों से ही
बाहर थे। ऐसे में कार्रवाई करने का औचित्य ही नहीं बनता है। इसी वजह से
संगठन ने शिक्षकों से कार्रवाई वापस लेने की मांग बीएसए से की थी। बीएसए को
गलत कार्रवाई से जुड़े शिक्षकों की लिस्ट भी सौंपी गई थी। जिसे उन्होंने
मान लिया है। बीएसए ने जिन शिक्षकों से कार्रवाई वापस ली है उनकी लिस्ट भी
जारी की है। संदीप सिंह पंवार ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए शिक्षकों को
बधाई दी। उधर, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने भी कार्रवाई वापस लिए जाने की
पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कितने शिक्षकों से कार्रवाई वापस ली गई
है, इसकी सही संख्या नहीं पता है, मगर कार्रवाई वापस ले ली गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें