जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: फर्जी प्रमाण-पत्रों के संदेह के घेरे में
आए शिक्षकों ने जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर फिर से सत्यापन कराने की
गुहार लगाई। हालांकि दो बार सत्यापन के बाद जांच कमेटी अब इन्हें कोई मौका
नहीं देना चाहती। यहां कमेटी के सवालों ने शिक्षकों के ज्ञान की पोल खोल
दी।
फर्जी शिक्षकों की जांच के लिए जिला स्तर पर सीडीओ नेहा जैन की
अध्यक्षता में कमेटी गठित है। बीते दिनों शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)
के प्रमाण पत्र शासन द्वारा फर्जी बताने पर कमेटी ने पांच शिक्षकों को तलब
किया था। शिक्षकों ने कमेटी के समक्ष खुद के प्रमाण पत्र सही होने का दावा
करते हुए कहा फिर से सत्यापन कराया जाए। इस दौरान ¨हदी से स्नातक करने वाले
शिक्षक से जब सीडीओ ने ¨हदी के अलंकार पूछे तो वह चुप्पी साध गए। पांच
कवियों के नाम भी नहीं बता पाए तो सीडीओ ने कहा कि कबीर का एक दोहा ही सुना
दो, लेकिन शिक्षक वो भी नहीं बता पाए। वहीं समाजशास्त्र से स्नातक करने
वाले शिक्षक से एसपी देहात महेंद्र ¨सह ने समाजशास्त्र के जनक का नाम पूछा
तो वह नहीं बता पाए। शिक्षकों के ज्ञान पर सभी हैरान रह गए। साक्षात्कार के
दौरान बीएसए अर¨वद कुमार पाठक भी उपस्थित थे। माना जा रहा है कमेटी अपनी
जांच रिपोर्ट जल्द ही सौंपेगी।
--इन शिक्षकों की हुई पेशी--
सोनम गुप्ता, कपिल कुमार, निशी कुमार, सतेंद्र कुमार एवं जितेंद्र कुमार।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें