Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

परिषदीय अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों शिक्षक नियुक्ति से रोक हटी

बेसिक शिक्षा परिषद के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक हटा दी गई है। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया। 


प्रदेश में बेसिक के 16 हजार से अधिक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं। परिषद के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए पिछले वर्ष भी शिक्षकों का चयन किया गया था। जिलों में तो चयनित शिक्षकों को पोस्टिंग भी मिल गई थी, लेकिन कुछ जिलों में चयन प्रक्रिया में विलंब के कारण चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिल सकी थी। नतीजन स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली रह गए थे। विभाग ने अब शिक्षकों के पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने मंजूरी दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news