जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अपने हक की मांग कर रहे शिक्षामित्रों
ने धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की।
साथ ही
विधायकों से समस्या निस्तारण करने व हक दिलाने की मांग उठाई।
बुधवार को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के
पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच धरना देते हुए मांगों को लेकर आवाज बुलंद
की। प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग
को लेकर नारेबाजी की। इसी बीच आए भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार व सिकंदरा
विधायक अजीत पाल से शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाने व
निदान कराने का आग्रह किया। शिक्षामित्रों ने एक स्वर में कहा कि यदि समय
रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो वह अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए
प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। शिक्षामित्रों ने विधायकों के
माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष हरमोहन ¨सह,
ज्ञान ¨सह राजावत, देवेश दीक्षित, प्रियंका यादव, राघवेंद्र त्रिपाठी,
दिनेश राजपूत, अजय चंदेल, जितेंद्र यादव, आशा पांडेय, महेंद्र ¨सह, प्रहलाद
¨सह, सुखदेव राजपूत, रामखिलावन, विशंभर, धर्मेंद्र, आरती गौतम, अल्पना,
रश्मि पाल, सुधीर तिवारी, अजय कुमार आदि रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें