महोबा। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान
में मंगलवार को शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए कार्यालय परिसर में
धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि शिक्षामित्रों की मांगें नहीं
मानी गई तो वह शांत नहीं बैठेंगे। बाद में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष
चक्रपाणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
धरना को संबोधित करते हुए वेलफेयर
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विमल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को 18 वर्षों
से शिक्षण कार्य करते आ रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं को देखते हुए
न्यूनतम मानदेय 24000 किया जाना चाहिए। जिससे शिक्षामित्रों का परिवार चल
सके और शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्त आयु सीमा 62 होनी चाहिए। सरकार
शिक्षामित्रों के साथ भेदभाव का रवैया अपना रही है। जिससे उनका परिवार
आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है।
जिला महामंत्री अखिलेश्वर सिंह ने
कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों के लिए संशोधित अध्यादेश लाकर दोबारा सहायक
अध्यापक पद पर संचालित किया जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पाठक,
मनीष तिवारी, विष्णु सैनी, भगत राम, गोविंद सिंह, महेश तिवारी, आनंद,
जयदेव, नारायणदास, कोमल सिंह आदि शिक्षामित्रों ने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें