कैराना। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट
बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में मौजूद
लोगों का ध्यान अधिवक्ताओं की ओर जाने पर भाजपा अश्वनी त्यागी ने मंच से
ही कडे शब्दों में अधिवक्ताओं को शांति बनाये रखने के लिए कहा।
इसके अलावा
आंगनबाडी, आशा और शिक्षामित्रों ने भी मानदेय बढाये जाने की मांग करते हुए
नारे लिखी तख्तियां दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। वही वर्ष 2009-10 में
पुलिस भर्ती में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के
सामने विरोध दर्ज कराया। विजय चौक पर बनाये गए बैरियर पर जब पुलिसकर्मियों
ने अधिवक्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट गया और
अधिवक्ता पुलिस बैरियर को तोडतकर पुलिसकर्मियों को पीछे हटाते हुए सभा
स्थल तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी फटकारने का प्रयास
किया, लेकिन भीड के कारण पुलिसकर्मियों को बैंकफुट पर आना पडा। वही जिले
पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे रणधीर सिंह दुहन की पत्नी ने अपने पति को
निर्दोष बताते हुए एक नेता पर राजनीति के तहत नौकरी से बर्खास्त कराने का
आरोप लगाया है। उन्होने मुख्यमंत्री से अपने पति को बहाल करने की मांग की
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें