रायबरेली : आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के
रवैये पर नाराजगी जताई है। गुरुवार को पदाधिकारियों ने विधायकों समेत अन्य
कई जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर शिक्षामित्रों के पक्ष में आवाज उठाने की
मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत ¨सह की अगुवाई में तमाम पदाधिकारी जिला
पंचायत अध्यक्ष अवधेश ¨सह, एमएलसी दिनेश प्रताप ¨सह, सलोन विधायक दल बहादुर
कोरी और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय मिले। पदाधिकारियों ने
जनप्रतिनिधियों को शिक्षामित्रों के मांगपत्र के साथ ज्ञापन सौंपा। इसमें
शिक्षामित्रों की जायज मांगों और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की
अपील की गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षामित्र लगातार आंदोलन कर रहे
हैं, फिर भी सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही। सरकार की इस चुप्पी के कारण
शिक्षामित्रों में आक्रोश है। सरकार ने यदि यह मौन न तोड़ा तो प्रदेशव्यापी
आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा पदाधिकारियों ने ऊंचाहार के मृतक
शिक्षामित्र वीरेंद्र यादव के परिवारीजनों से मिलकर संगठन की ओर से 10 हजार
की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। इस अवसर पर पुष्पेंद्र त्रिवेदी, विष्णु शरण,
लक्ष्मी प्रताप ¨सह, अशोक मौर्य, अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें