इलाहाबाद : आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर के बैनर तले सोमवार को समान वेतन
की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने आंदोलन शुरू किया। सर्व शिक्षा अभियान
दफ्तर पर शिक्षामित्रों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार की सद्बुद्धि की
कामना की।
सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी व संचालन जिला
मंत्री अरुण कुमार सिंह ने की। सभा को मुख्य रूप से शारदा शुक्ला, अभिनव
त्रिपाठी, राजेश गौतम, राकेश शुक्ला, इकबाल बहादुर, विवेक मिश्र, जमाल
अहमद, सुभाष यादव, मधुकर सरन, टीटू जायसवाल, मनीष पांडेय आदि ने संबोधित
किया। सभी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष अश्वनी
त्रिपाठी ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद
समायोजन निरस्त होने के बाद प्रांतीय संगठन की वार्ता में सरकार ने वादा
किया था कि समस्या का सम्मानजनक हल निकाला जाएगा पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।
अब तक प्रदेश में 600 शिक्षामित्रों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है।
सरकार फिर भी नहीं जाग रही है। ऐसे में हम एक बार फिर से आंदोलन को बाध्य
होंगे। वक्ताओं ने सरकार से इस मसले पर ठोस निर्णय लेने, उत्तराखंड की तरह
चार वर्ष का समय तथा आरटीई एक्ट के पैरा चार में संशोधन कर टीईटी से छूट
देने की मांग की। शिक्षामित्रों को समाजवादी पार्टी सरकार ने प्राथमिक व
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समायोजित कर दिया था। उन्हें सहायक अध्यापक
का वेतन भी निर्गत होने लगा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद
शिक्षामित्रों का समायोजन सरकार को रद करना पड़ा। इसके बाद प्रदेशभर में
शिक्षामित्रों का उग्र आंदोलन सरकार को झेलना पड़ा। कई शिक्षामित्रों की जान
भी गई।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें